भारत में राजनीतिक संचार व सामाजिक प्रतिरोध में सोशल मीडिया

Vol-4 | Issue-6 | June 2019 | Published Online: 04 June 2019    PDF ( 458 KB )
Author(s)
मिथिलेश कुमार 1; डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय 2

1शोध छात्र, पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

2सहायक आचार्य, पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

Abstract

सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में संचार माध्यमों के रूप में सोशल मीडिया समाज को तीव्र गति से प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को नया आयाम दिया है, आज प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी डर के सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार रख सकता है और उसे हज़ारों लोगों तक पहुँचा सकता है। लोगों द्वारा मेनस्ट्रीम मीडिया में जगह नहीं मिलने की चिन्ता नहीं की जा रही है, जनमानस अपनी बात बेधड़क इस माध्यम पर कह रहा है, यह माध्यम आंदोलनों को नया स्वरुप प्रदान कर रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा भी सूचना के प्रसार-प्रचार के लिए इस माध्यम का प्रयोग रचनात्मक ढंग से किया जा रहा है। जो संचार पहले अख़बारों और टीवी चैनलों पर किया जाता रहा है उसका लगभग आधे से थोडा ही कम सोशल मीडिया के तरफ शिफ्ट हो गया है। हालाँकि सोशल मीडिया के दुरुपयोग ने इसे एक खतरनाक उपकरण के रूप में भी स्थापित कर दिया है तथा इसके विनियमन की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। जिससे व्यक्तिगत आक्षेपों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनता द्वारा अपने मुद्दों को इस माध्यम पर नकारात्मक ढंग से पेश किया जा रहा है। तथ्यों को तोड़- मरोड़ कर जनमानस के बीच फैलाया जा रहा है। अतः आवश्यक है कि निजता के अधिकार का उल्लंघन किये बिना सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिये सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर नए विकल्पों की खोज की जाए, ताकि भविष्य में इसके संभावित दुष्प्रभावों से बचा जा सके। वर्तमान में भारत में राजनीतिक संचार व सामाजिक प्रतिरोध के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कैसे किया जा रहा है और राजनीतिक संचार व सामाजिक प्रतिरोध में सोशल नेट्वर्किंग साईट कैसे मदद कर रही है, प्रस्तुत शोध आलेख इसको अनावृत्त करता है। जिसमें राजनीतिक सुचिता और नैतिकता पर प्रश्न खड़ा हुआ है और सोशल मीडिया नियामक संस्था की स्थापना की जरुरत महसूस की जा रही है।

Keywords
सोशल मीडिया, राजनीति, फेसबुक, ट्विटर, प्रतिरोध, भारतीय समाज ।
Statistics
Article View: 216