दलित आत्मकथा-लेखन की प्रयोजनीयता

Vol-4 | Issue-01 | January 2019 | Published Online: 20 January 2019    PDF ( 145 KB )
Author(s)
ज्वाला चन्द्र चौधरी 1

1शोधार्थी, विश्वविद्यालय हिन्दी-विभाग, ल॰ना॰ मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा

Abstract

दलित आत्मकथा लेखन की बहुत विशद् परंपरा रही है, जिसमें दलितों ने अपने भोगे तथा जिए हुए यथार्थ का उद्घाटन करता है। दलित-साहित्य का प्रयोजन परंपरित-साहित्य के प्रयोजन से पृथक् है। जहाँ परंपरित साहित्य का सृजन अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष तथा आत्मानंद के लिए किया जाता है, वहीं दलित-साहित्य सामाजिक-धार्मिक-सांस्कृतिक तथा आर्थिक व्यवस्था के प्रति बौद्धिक विद्रोह है। यह साहित्य अलग सौन्दर्यशास्त्र की माँग करता है। दलित-साहित्य की प्रयोजनीयता अलग और बहुआयामी हैं। इसमें दलित मूलतः अपनी अस्मिता की तलाश कर अपने लिए समतामूलक समाज-निर्माण की चेतना जगाता है।

Statistics
Article View: 351