आरा नगर में साक्षरता (Literacy) :-एक अध्ययन
| Vol-5 | Issue-7 | July-2020 | Published Online: 30 July 2020 PDF ( 799 KB ) | ||
| DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2020.v05.i07.031 | ||
| Author(s) | ||
डाॅ0 हयात अंजुम
1
|
||
|
1शोधार्थी ,भूगोल विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा। |
||
| Abstract | ||
साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना अर्थात पढ़ने लिखने की क्षमता से सम्पन्न होना । अलग अलग देशों में साक्षरता का मानक अलग अलग है। हमारे देश में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पढ़ने की योग्यता हासिल कर ले तो उसे साक्षर माना जाता है।किसी क्षेत्र राज्य की साक्षरता दर वाहाँ के कुल जनसँख्या व पढे लिखे लोगो के अनुपात को कहा जाता है। अधिकांशतः इसे प्रतिशत में दर्शाया जाता है।साक्षरता जनसंख्या का एक ऐसा सामाजिक पक्ष है जिसके आधार पर सामाजिक माप दण्ड़ निश्चित किया जाता है।साक्षरता के विकास से मनुष्य सीमित परिवेश से बाहर निकल कर अपने क्षेत्र की सामाजिक ,आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्रों से अपना सम्बंध बनाता हैं।जिस से पुरे समाज विकास की पटरी पर दौड़ने लगती है।एक समान्य एंव महत्वपूर्ण बात सभी जानते है,कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति वहाँ के नागरीकों पर निर्भर करता है।गुणवकतापुर्ण शिक्षा प्राप्त किए हुए नागरिक ही अपने देश के प्रगति में सहयोग कर सकता है।स्वामी विवेकानंद ऐसे स्वामी एंव संयासी हुए जिन्हों ने आम जन को शिक्षित होने पर जोर दिए।साक्षरता एक ऐनक है ,जो समाज की समाजिक ,आर्थिक उन्नति और राजनैतिक विकास को दर्शाता हैं। व्यक्ति में साक्षरता की प्रतिशत तथा शिक्षा के उपयोग राज्य में प्रादेशिक असमानता को दर्शाता है। अतः साक्षरता जनसंख्या की वह कडी है,जिसके द्वारा समाज के सभी क्षेत्रो में बदलाव लाया जा सकता है।बहुल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में शिक्षा अनिवार्य विषय बन जाता है,क्योंकि शैक्षणिक तकनीक द्वारा ही सभी क्षेत्रो में बदलाव एंव विकास किया जा सकता है। अध्ययन क्षेत्र बिहार के भोजपुर जिले का जिला मुख्यालय आरा नगर है।इस में कुल 45 वार्ड़ हैं।जिसका गहन अध्ययन किया गया है।अध्ययन में देश ,राज्य और भोजपुर के नगर प्रधान क्षेत्रो तथा आरा नगर के वार्डो के बीच तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में प्राथमिक और गैण आंकडो का उपयोग किया गया हैं। |
||
| Keywords | ||
| वार्ड,साक्षरता दर,नगर क्षेत्र, साक्षरता, मुख्यालय, आंकड़े, गुणवतापुर्ण शिक्षा। | ||
|
Statistics
Article View: 486
|
||


