सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के आत्म सम्प्रत्यय का तुलनात्मक अध्ययन

Vol-4 | Issue-6 | June 2019 | Published Online: 10 June 2019    PDF ( 227 KB )
Author(s)
डाॅ0 विभालक्ष्मी 1

1एसोसिएट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ, उ0प्र0

Abstract

देश के निर्माण तथा विकास मंे अध्यापक की अहम भूमिका होती है। अध्यापक ही है जो अपने विद्यार्थियो में ज्ञान का दीप जलाता है, उनका सर्वागीण विकास करता है तथा उन विद्यार्थियों की प्रतिभा, योग्यताआंे व क्षमताओं को उजागार कर उनके आत्म विश्वास में वृद्धि करता है तथा उनकी स्वयं को पहचानने व स्वयं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता करता है। यह तभी सम्भव है जब एक अध्यापक का आत्मसम्प्रत्यय सकारात्मक हो। आत्म सम्प्रत्यय से तात्पर्य व्यक्ति का स्वयं के प्रति अपने दृष्टिकोण से है। सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के वातावरण, सुविधाआंे तथा प्रक्रियाओं में भिन्नता होती है ये सभी कारक कही न कही शिक्षक के आत्म सम्प्रत्यय मे भिन्नता के कारण भी हो सकते हैं। इस शोध के द्वारा इसी भिन्नता को जानने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत शोध के लिए विश्लेषणात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया। मेरठ जनपद से यादृच्छित विधि के द्वारा 10 सरकारी व 10 गैर सरकारी स्कूलो को चुना। प्रत्येक स्कूल से 5 महिला व 5 पुरूष शिक्षक चुने गए इस प्रकार कुल न्यादर्श 200 शिक्षकों का था। आँकड़े एकत्रित करने के लिए डाॅ मुक्ता रानी रस्तोगी द्वारा निर्मित आत्म सम्प्रत्यय मापनी का प्रयोग किया। आँकड़ो के विश्लेषण हेतु मध्यमान, प्रमाणित विचलन तथा टी मान का प्रयोग किया गया। विश्लेषणोपरान्त यह निस्कर्ष निकला कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पुरूष तथा महिला शिक्षकों के आत्म सम्प्रत्यय में भिन्नता हैं। महिलाऐं पुरूषो की तुलना मे उच्च आत्म सम्प्रत्यय रखती हैं। गैर सरकारी स्कूलों मंे कार्यरत पुरूष तथा महिला शिक्षकों के आत्म सम्प्रत्यय मे भी भिन्नता पायी गयी। इन स्कूलों की महिलाओं का आत्म सम्प्रत्यय पुरूषो की तुलना में उच्च पाया गया है। इसी प्रकार सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कार्यरत पुरूष शिक्षकों मंे से सरकारी स्कूलो मे कार्यरत पुरूष शिक्षको का आत्म सम्प्रत्यय उच्च है। साथ ही सरकारी व गैर सरकारी स्कूलो मे कार्यरत महिला शिक्षकों में से सरकारी स्कूलो मे कार्यरत महिला शिक्षकांे का आत्म सम्प्रत्यय उच्च पाया गया।

Keywords
सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, शिक्षक, आत्म सम्प्रत्यय
Statistics
Article View: 1123