महाविद्यालय स्तर पर अध्ययनरत् खिलाड़ियों तथा सामान्य छात्रों की शारीरिक स्वस्थता एवं अनुशासनात्मक व्यवहारों का एक तुलनात्मक अध्ययन

Vol-3 | Issue-08 | August 2018 | Published Online: 07 August 2018    PDF ( 130 KB )
Author(s)
डा. हरेन्द्र कुमार 1; जितेन्द्र कुमार बालियान 2

1एसो0प्रोफेसर, शिक्षक प्रशिक्षण विभाग, दिगम्बर जैन पी.जी. काॅलेज, बड़ौत, बागपत

2शोधार्थी, चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ

Abstract

इस शोध कार्य का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय स्तर पर अध्ययनरत् खिलाड़ियों तथा सामान्य छात्रों के शारीरिक स्वस्थता एवं अनुशासनात्मक व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन करना था। इसके लिए चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से 18 से 25 वर्ष आयु-वर्ग के 300 खिलाड़ी एवं 300 सामान्य छात्रों का चयन ’यादृच्छिकी न्यादर्श चयन पद्धति’ अपनाकर किया गया। चयनित छात्रों से शोध प्रयोजनार्थ आंकड़े प्राप्त करने के लिए उपकरण रूप में प्रमाणिक ’आॅहपर यूथ फिजिकल फिटनैस टैस्ट’ तथा ’अनुशासनात्मक व्यवहार मापक प्रश्नावली’ का प्रयोग किया गया। परीक्षण /प्रश्नावली के प्रशासन उपरान्त प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण सांख्यिकीय तकनीक मध्यमान, टी-परीक्षण तथा सह-सम्बन्ध गुणांक की सहायता से किया गया है। प्राप्त परिणामों से स्पष्ट होता है कि खिलाड़ी छात्र सामान्य छात्रों की तुलना में शारीरिक स्वस्थता एवं अनुशासन की दृष्टि से बेहतर ही नहीं, बल्कि सार्थक अन्तर भी उदघटित करते हैं। साथ ही उनकी शारीरिक स्वस्थता तथा अनुशासनात्मक व्यवहार में परस्पर धनात्मक सम्बन्ध होने की पृष्टि भी करते हैं।

Keywords
शारीरिक स्वस्थता, अनुशासनात्मक व्यवहार, खिलाड़ी छात्र व सामान्य छात्र।
Statistics
Article View: 397