भारत – नेपाल आर्थिक सम्बन्ध: एक अवलोकन

Vol-5 | Issue-11 | November-2020 | Published Online: 14 November 2020    PDF ( 289 KB )
DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2020.v05.i11.019
Author(s)
सुभाष चन्द्र 1

1शोधार्थी, दक्षिण एशिया अध्ययन केन्द्र, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान)

Abstract

भारत-नेपाल के मध्य पारंपरिक रूप से मित्रता और आर्थिक सहयोग का एक अनूठा रिश्ता हैं। दोनों देशो के मध्य खुली सीमा और दोनों देषों के लोगों की साझा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत आर्थिक सम्बन्धों के लिए एक स्नेहक का कार्य करती हैं। भारत, नेपाल का सबसे बड़़ा निर्यात बाजार और आयात का सबसे बड़़ा स्त्रोंत हैं। भारत अपने क्षेत्र से नेपाल को पारगमन की सुविधा देकर, भू-बन्धिता से उत्पन्न व्यापारिक बाधाओं को दूर करता हैं। नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में भारत की वित्तिय और तकनीकी सहायता भारत - नेपाल आर्थिक सम्बन्धों को मजबूत करने का एक प्रमुख साधन हैं।प्रस्तुत शोध-पत्र में मुख्यतः समकालीन भारत-नेपाल आर्थिक सम्बन्धों का विश्लेषण करने का प्रयास किया हैं।

Keywords
भारत-नेपाल, व्यापार,प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, पारगमन, जलविद्युत परियोजनाएं
Statistics
Article View: 535