बी0एड0 प्रशिक्षुओं में समस्या समाधान योग्यता का उनके पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में अध्ययन

Vol-4 | Issue-6 | June 2019 | Published Online: 12 June 2019    PDF ( 270 KB )
Author(s)
डाॅ0टी0सी0 पाण्डेय 1; अश्वनी कुमार अवस्थी 2

1असिस्टेण्ट प्रोफेसर, बी0एड0 विभाग, एम0बी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, उत्तराखण्ड 263139

2असिस्टेण्ट प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग एस0एस0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहापुर, उत्तर प्रदेश

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य बी0एड0 प्रशिक्षुओं में समस्या समाधान योग्यता का उनके पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में अध्ययन करना है। शोध हेतु उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित शाहजहाँपुर जनपद के तीन बी0एड0 कालेजों में प्रशिक्षणरत 100 शिक्षक प्रशिक्षुओं का चयन स्तरीकृत न्यादर्श प्रतिचयन विधि द्वारा किया गया। समस्या समाधान योग्यता का मापन करने के लिए प्रो0 एल0एन0 दुबे एवं डाॅ0 सी0पी0 माथुर एवं पारिवारिक वातावरण का मापन करने के लिए डाॅ0 हरप्रीत भाटिया तथा डाॅ0 एन0के0 चड्डा द्वारा निर्मित व प्रमापीकृत मापनी का प्रयोग अँाकड़ों को एकत्र करने के लिए किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण के पश्चात पुरूष व महिला बी0एड0 प्रशिक्षुओं में समस्या समाधान योग्यता का उनके उच्च, मध्यम व निम्न पारिवारिक वातावरण के सन्दर्भ में अध्ययन करने पर सार्थक अन्तर पाया गया।

Keywords
समस्या समाधान योग्यता, पारिवारिक वातावरण
Statistics
Article View: 794