जनजातीय महिला समुदाय में सामाजिक परिवर्तन: सामान्य विश्लेषण

Vol-3 | Issue-03 | March 2018 | Published Online: 30 March 2018    PDF ( 100 KB )
Author(s)
डाँ बलवीर सेन 1

1सह-आचार्य (समाजशास्त्र) राजकीय महाविद्यालय, मेड़ता सिटी, नागौर (राज0)

Abstract

महिला जनजातियों के सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तन में उत्तरदायी कारकों के रूप में नगरीकरण की प्रभावित कम नहीं है। शहरी जीवन शैली एवं सामाजिक सास्कृतिक संपर्क ने इन्हें झकझोर सा दिया है। स्वतंत्रता के बाद देश विकास की ओर उन्मुख हुआ। छोटे-बड़े कस्बों ने व्यापार, उद्योग एवं आवागमन में वृद्धि के कारण नगरों का रूप धारण किया है। इस प्रक्रिया से जनजातीय क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे। इनके क्षेत्रों में नगरों की संख्या बढ़ी है। नगर में रोजगार के नये अवसरों ने जनजातीय जनसंख्या को अपनी ओर आकर्षित किया है। शहरी जीवन शैली एवं बाहरी लोगें के संपर्क से जनजातीय संस्कृति पर अत्यधिक प्रभाव पड़ा है।

Keywords
जनजातीय, महिला, समाज, संस्कृति।
Statistics
Article View: 171