छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग-भिलाई जुड़वा नगर की जनसंख्या का भौगोलिक अध्ययन

Vol-6 | Issue-03 | March-2021 | Published Online: 15 March 2021    PDF ( 739 KB )
DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2021.v06.i03.015
Author(s)
शिवेन्द्र बहादुर 1

1शोध छात्र, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.)

Abstract

भूगोल जनसंख्या का वर्तमान भौगोलिक वातावरण के संदर्भ में जनांकिकी तथ्यों का वर्णन करता है, जिसके आधार पर जनसंख्या और संसाधन अंर्तसंम्बध का क्षेत्रीय और कालिक विश्लेषण कर इसके विविध पक्षों का अध्ययन किया जाता है। जनसंख्या का समवितरण, संतुलित यौन एवं आयु अनुपात, व्यावसायिक और सामाजिक संरचना संसाधन उपयोग को प्रभावित करती है, जिससे उस क्षेत्र के भावी विकास का स्वरूप स्पष्ट होता है। इस प्रकार प्रस्तुत अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग-भिलाई जुड़वा नगर में जनसंख्या वितरण, वृद्धि, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता, जाति संरचना एवं व्यावसायिक संरचना का विश्लेषण करना है। दोनों नगरों के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक तथ्यों के विश्लेषण के लिए द्वितीयक आँकड़ों का प्रयोग किया गया है।

Keywords
दुर्ग-भिलाई जुड़वा नगर, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता दर, व्यावसायिक संरचना।
Statistics
Article View: 552