चाँदपुर के सर्वेक्षण से ज्ञात प्राचीन मूर्ति-शिल्प: एक अध्ययन
| Vol-4 | Issue-04 | April 2019 | Published Online: 15 April 2019 PDF ( 364 KB ) | ||
| Author(s) | ||
गोविन्द सिंह दांगी
1
|
||
|
1शोद्यार्थी, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग डाॅ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) |
||
| Abstract | ||
विन्ध्य पर्वत श्रंखला में स्थित बुन्देलखण्ड के सागर जिले की रहली तहसील के अंतर्गत आने वाला चाँदपुर नामक ग्राम पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र कल्चुरि एवं चंदेलों के अधिकार में रहा है। चाँदपुर से 15 किलो मीटर दूर स्थित रहली चंदेल शासकों की राजनैतिक गतिविधियों का केन्द्र रही है। जिसके स्पष्ट प्रमाण रहली में स्थित 9 वीं 10 वीं शताब्दी ईस्वी का सूर्य मंदिर एवं उसमें प्रदर्शित प्रतिमाएँ हैं। ग्राम के सर्वेक्षण से विविध धर्मों से संबंधित प्राचीन मंदिरोें एवं मूर्तियों के ध्वंशावशेष प्राप्त हुए हैं जो कलात्मक दृष्टि से पूर्व मध्यकालीन प्रतीत होते हैं। सर्वेक्षण से ज्ञात पुरावशेष वैष्णव, शैव, सौर शाक्त जैन आदि धर्मों से संबंधित हैं। ज्ञात पुराशेषों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि पूूर्व मध्यकालीन शासकों ने विविध धर्मों को संरक्षण के साथ साथ उनके विकास में भी पुर्ण सहयोग किया। शोध की दृष्टि से इस ग्राम के आस-पास के क्षेत्रों में विस्तृत रुप से सर्वेक्षण कि आश्यकता है। विस्तृत सर्वेक्षण से वृहद रुप में मूर्तियों, मन्दिरों आदि पुरावशेषों की प्राप्ति होने की संभावना है। जिससे संबंधित क्षेत्र की संस्कृति तथा प्राचीन स्थापत्य मूर्तिकला को समझने में सुविधा होगी एवं इस क्षेत्र के धार्मिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक इतिहास पर नवीन प्रकाश पडेगा। |
||
| Keywords | ||
| चाँदपुर, प्रतिमा, ध्वंशावशेष, अलंकरण आयुध इत्यादि | ||
|
Statistics
Article View: 759
|
||


