उच्च शिक्षा में शुद्ध उच्चारण और वर्तनी की वर्तमान स्थिति
| Vol-4 | Issue-04 | April 2019 | Published Online: 15 April 2019 PDF ( 697 KB ) | ||
| Author(s) | ||
| लता 1; डॉ. अनु जी.एस. 2 | ||
|
1शोधार्थी, अध्यापक शिक्षा विभाग, शिक्षा स्कूल हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय 2सहायक आचार्यअध्यापक शिक्षा विभाग, शिक्षा स्कूल हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय |
||
| Abstract | ||
शिक्षा और भाषा में घनिष्ठ संबंध है| शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भाषा की आवश्यकता होती है| भाषा के माध्यम से ही शिक्षा संबंधी ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है| यदि यह भाषा शुद्ध न हो तो अर्थसंगत ज्ञान प्राप्त करना असंभव है| हिंदी भाषा की शुद्धता उसके व्याकरण पर निर्भर करती है | हिंदी भाषा के व्याकरण में प्रत्येक ध्वनि के लिए एक निर्धारित वर्ण या अक्षर होने के कारण यह एक वैज्ञानिक भाषा कहलाती है| हमारे देश में हिंदी भाषा राजभाषा के रूप में प्रचलित एवं व्यवस्थित है, परन्तु आज भी कक्षाओं में छात्र हिंदी भाषा में पठन एवं लेखन करने में सक्षम नहीं है| वर्तमान समय में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च सभी स्तरों पर छात्र हिंदी भाषा में उच्चारण और वर्तनी से संबंधित कई प्रकार की अशुद्धियाँ कर रहें हैं जो उनके ज्ञान प्राप्ति के क्षेत्र में बाधक के रूप में प्रतीत हो रहीं हैं| कई बार प्राथमिक स्तर की उच्च कक्षा में छात्र हिंदी माध्यम के स्कूलों में भी हिंदी की पाठ्यपुस्तक में पाठ को सही रूप से पढ़ नहीं पाते हैं| वे वर्णों को धीरे-धीरे जोड़ते हुए शब्द तथा शव्दों को धीरे-धीरे जोड़ते हुए वाक्य बनाने का प्रयास करते हैं| यही स्तर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की कक्षाओं में भी पाया गया है| जिसके कारण समाज में भाषा के शुद्ध रूप का ह्रास हो रहा है| स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों में भी उच्चारण और वर्तनीगत अशुद्धियाँ पाई गई हैं| आज के कॉलेज छात्र तो हिंगलिश भाषा का अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण वह एक भाषा की मर्यादा को भूलते ही जा रहें हैं| जब हम शिक्षक प्रशिक्षण की बात करते है तब हिंदी शिक्षण की कक्षाओं में भी छात्रों का यही हाल दिखाई देता है| जिसके कारण समाज को ऐसे शिक्षक मिल जाते हैं जो भावी छात्रों की भाषागत अशुद्धियों को दूर करने में असमर्थ होते हैं| अतः इस शोधपत्र द्वारा उच्च शिक्षा में उच्चारण और वर्तनी संबंधी अशुद्धियों की वर्तमान स्थितियों को उजागर करने का प्रयत्न किया गया है| |
||
| Keywords | ||
| शिक्षा और भाषा राजभाषा. | ||
|
Statistics
Article View: 1160
|
||

