उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की निर्देशन आवश्यकताओं का तुलनात्मक अध्ययन

Vol-4 | Issue-01 | January 2019 | Published Online: 20 January 2019    PDF ( 153 KB )
Author(s)
डाॅ0 (श्रीमती) ममता अरोरा 1; सुरेन्द्र पाल 2

1विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज, शान्तिकुंज (हरिद्वार)

2शोधार्थी, शिक्षाशास्त्र विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज, शान्तिकुंज (हरिद्वार)

Abstract

वर्तमान शोध अध्ययन का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की निर्देशन आवश्यकताओं का तुलनात्मक अध्ययन करना, उच्चतर माध्यमिक स्तर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की निर्देशन आवश्यकताओं का तुलनात्मक अध्ययन करना एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के बालकों एवं बालिकाओं की निर्देशन आवश्यकताओं का तुलनात्मक अध्ययन करना है। इस शोध हेतु वर्णनात्मक अनुसंधान विधि के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। इस शोध के न्यादर्श हेतु हरिद्वार के सरकारी व गैर-सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से 600 विद्यार्थियों का चयन यादृच्छिक न्यादर्श प्रविधि के लाटरी विधि द्वारा किया गया। प्रदत्तों का विश्लेषण करने के लिए मध्यमान, मानक विचलन तथा टी परीक्षण का प्रयोग किया गया है। परिणामों में सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शारीरिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक व व्यवसायिक क्षेत्र में निर्देशन की आवश्यकताओं तथा कुल निर्देशन आवश्यकताओं में सार्थक अन्तर नहीं पाया गया है। उच्चतर माध्यमिक स्तर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की शारीरिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक व व्यवसायिक क्षेत्र में निर्देशन की आवश्यकताओं में सार्थक अन्तर पाया गया है। उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के बालकों एवं बालिकाओं की शारीरिक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक व व्यवसायिक क्षेत्र में निर्देशन की आवश्यकताओं में सार्थक अन्तर पाया गया है।

Keywords
उच्चतर माध्यमिक स्तर, विद्यार्थी एवं निर्देशन आवश्यकताएं।
Statistics
Article View: 229