संग्रहालय विपणन: चुनौतियां तथा समाधान (पुराना किला पुरातत्वीय स्थल संग्रहालय का अध्ययन)

Vol-4 | Issue-02 | February 2019 | Published Online: 20 February 2019    PDF ( 855 KB )
DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.2580287
Author(s)
संजू 1

1विद्यार्थी, संग्रहालय विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान, जनपथ, नई दिल्ली, भारत

Abstract

आज के आधुनिक समय में विपणन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। लोगों को अपनी वस्तुओं तथा सुविधाओं की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र विपणन का प्रयोग करता है। संग्रहालय जैसी जगह को आज न केवल दूसरे संग्रहालयों अपितु मनोरंजन के अन्य माध्यमों जैसे मूवीहाॅल, माॅल, वाॅटरपार्क तथा रेस्टारेन्ट जैसी जगहों से भी प्रतियोगिता करनी पड़ रही है। इस लेख में यह प्रस्तुत किया गया है कि एक संग्रहालय किस प्रकार विपणन करता है तथा विपणन करते समय उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लोग किसी भी विशेष अवसर अथवा अपने अवकाश समय में संग्रहालय की अपेक्षा मनोरंजन के अन्य साधनों का प्रयोग करने में अधिक रूचि रखते है अतः यह जानना अति आवश्यक हो जाता है कि वे क्या कारण है जो दर्शकों को संग्रहालय का चुनाव करने से रोकते हैं? क्या संग्रहालय अन्य साधनों की तरह अपनी सुविधाओं का विपणन नहीं करता। इन प्रश्नों का उत्तर ज्ञात करना अत्यंत आवश्यक है ताकि संग्रहालय का एक उपयुक्त शिक्षण मनोरंजन उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

Keywords
संग्रहालय विपणन, पुराना किला स्थल संग्रहालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, संग्रहालय आंदोलन, भारतीय इतिहास
Statistics
Article View: 853