वैश्विक व्यापार में ब्रिक्स समूह की भागेेदारी:एक विशलेष्णात्मक अध्ययन

Vol-4 | Issue-02 | February 2019 | Published Online: 20 February 2019    PDF ( 700 KB )
Author(s)
मोनी सिंह 1

1(शोध छात्रा), अर्थशास्त्र विभाग, बयालसी पी. जी. कालेज जलालपुर, जौंनपुर, उत्तर प्रदेश-222001, भारत

Abstract

प्रारंभिक रूप से ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाक्यांश का उद्भव अमेरिकी बैंक के जिम ओ नील मुख्य अर्थशास्त्री गोल्डमैन सैक के रिपोर्ट “बेहतर वैश्विक आर्थिक ब्रिक्स का निर्माण” से हुआ। 1 ब्रिक्स समूह देशों में दक्षिण अफ्रीका 13 अप्रैल, 2011 को शामिल हुआ। ब्रिक्स समूह देष वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभरता हुआ समूह देश है। गोल्डमैन सैक्स ने यह भविष्यवाणी की कि चीन, भारत, ब्राजील और रूस वर्ष 2050 तक विश्व में पहली, तीसरी, पांचवी और छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगी। 2 ये पांच ब्रिक्स समूह देश एक साथ विश्व की जनसंख्या का 43 प्रतिशत, वैश्विक श्रम शक्ति का 46 प्रतिशत, भूभाग का 20 प्रतिशत, और विश्व सकल घरेलू का 25 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिक्स समूह देश को वैश्विक आर्थिक विकास के लिए 50 प्रतिशत का श्रेय दिया जाता है, क्योंकि सदस्य देश वैश्विक अर्थव्यवस्था की औसतन वृध्दि को पार कर जाती है। जैसा कि पिछले दशक से स्पष्ट होता है कि ब्रिक्स समूह देश का कुल वैश्विक व्यापार वर्ष 2010 में 4.7 ट्रिलियन यूएस डॉलर से बढ़कर वर्ष 2019 में 6.6 ट्रिलियन यूएस डॉलर हो गया। निर्यात के संदर्भ में ब्रिक्स समूह देश का कुल निर्यात वर्ष 2010 में 2.5 से बढ़कर वर्ष 2019 में 3.6 ट्रिलियन यूएस डॉलर हो गया। इसी वर्ष के दौरान ब्रिक्स का विश्व निर्यात में 16.4 प्रतिशत से बढ़कर 19.0 प्रतिशत हो गया, दूसरी तरफ ब्रिक्स समूह देश के आयात में भी निरंतर वृद्धि देखी गई है, वर्ष 2010 में ब्रिक्स समूह देश का कुल आयात 2.2 ट्रिलियन यूएस डॉलर से बढ़कर वर्ष 2019 में 3.1 ट्रिलियन यूएस डॉलर हो गया। ये विष्व आयात का वर्ष 2010 में 14.6 प्रतिशत से वर्ष 2019 में 16.1 प्रतिशत व्यक्त करती है। आज इन समूह देशो में 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था को शक्तिशाली बनाने की क्षमता विद्यमान है।

Keywords
BRIC, BRICS, role of BRICS, BRICS contribution to world economy, emerging world order, intra-BRICS Trade
Statistics
Article View: 367