हिंदी में महिला पत्रकारिता

Vol-1 | Issue-4 | April 2016 | Published Online: 21 April 2016    PDF ( 92 KB )
Author(s)
डाॅ. पूनम चौहान 1

1अलवर (राजस्थान)

Abstract

पत्रकारिता का अंग्रेजी शाब्दिक अर्थ जर्नलिज्म होता है, जो जर्नल शब्द से बनता है, जिसका मतलब दैनिक होता है। इससे स्पष्ट है कि दिन-प्रतिदिन की घटनाओं को सूचना के रूप में संकलित कर उसे पाठक के समक्ष संप्रेक्षित करने की कला एवं विज्ञान पत्रकारिता है अर्थात् विभिन्न स्त्रोतों से समाचारों एवं छाया चित्रों का संकलन, पाठकों की रूचियों के अनुरूप समाचारों का संपादन, ज्वलंत मुद्दों पर संपादकीय विचार एवं आलेख से पाठकों का दिषा-दर्षन तथा पत्र का कलेवर नयनाभिराम बनाना, ये सब समय पर पाठक के समक्ष प्रस्तुत कर ना ही पत्रकारिता है। पाठकों की रूचियाँ एवं दिषा-दर्षन में ही लक्ष्य का भावपूरा निहित है और इस लक्ष्य को पुरूष अथवा महिला पत्रकार पूरा करते है।
जर्नल को व्यापकता प्रदान करने वाला शब्द जर्नलिज्म बहुआयामी हैं लेखन, सम्पादन, संकलन तथा इन से सम्बद्ध आकाषवाणी, दूरदर्षन, वीडियो, फिल्म इत्यादि मीडिया भी इस के अन्तर्गत आते हैं। विभिन्न विद्वानों ने पत्रकारिता की भिन्न-भिन्नपरिभाषाएँ दी है।
सामयिकज्ञान के व्यवसाय को पत्रकारिता कहते हैं। इस व्यवसाय में आवष्यक तथ्यों की प्राप्ति, सजगता पूर्वक उनका मूल्यांकन तथा सम्यक् प्रस्तुति होती है।-सी.जी.मूलर
’’कला, वृत्ति और जन-सेवा ही पत्रकारिता है।’’ - डब्ल्यू.टी.स्टीड
’’प्रकाश  न, सम्पादन, लेखन अथवा प्रसारण सहित समाचार माध्यम के संचालन के
व्यवसाय को पत्रकारिता कहते हैं।’’ - न्यू वेवस्टर शब्दकोष
’’पत्रकारिता पाँचवा वेद है, जिसके द्वारा ज्ञान-विज्ञान संबंधी बातों को जानकर अपने
बन्द मस्तिष्क को खोलते हैंै।’’- इन्द्र विद्यावाचस्पति

Keywords
पत्रकारिता, विविधता, अमोघ अस्त्र, ‘‘शुभ-दृष्टि’’, ‘‘समदृष्टि’’, ‘‘सत्यं-शिवं-सुन्दरम्’’, रहस्योद्घाटन, व्यवस्थापरकता, उत्तरदायित्व, निष्पक्षता, वैष्विक क्षितिज, यथार्थपरक प्रस्तुतीकरण, मातृशक्ति, महिलापत्रकारिता, समाचार
Statistics
Article View: 193