स्थलबद्ध राज्य नेपाल का भारत के साथ आर्थिक संबंध: समस्याएँ एवं स्थिति

Vol-5 | Issue-2 | February-2020 | Published Online: 16 February 2020    PDF ( 228 KB )
DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.3786889
Author(s)
मनोज कुमार 1

1शोधार्थी, राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर

Abstract

आधुनिक युग में कोई भी राज्य पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होने का दावा नहीं कर सकता। विश्व का प्रत्येक राज्य किसी न किसी रूप में दूसरे राज्य पर निर्भर रहता है। एक देश की आर्थिक परिस्थितियाँ अन्य देश को प्रभावित करती हैं और इन्हीं कारणों से अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधों का निर्माण होता है। आधुनिक युग में यह माना जाता है कि एक अच्छी आर्थिक व्यवस्था उस देश की राजनीतिक व्यवस्था की पहचान है तथा राजनीतिक स्थायित्व के लिए एक मजबूत अर्थतन्पत्र का होना भी आवश्यक है। नेपाल की आर्थिक स्थिति भारत-नेपाल सम्बन्धों के निर्धारण में एक महत्वपूर्ण तत्व है। नेपाल हमेशा से ही भारतीय वस्तुओं की खपत का केन्द्र रहा है। नेपाल की अर्थव्यवस्था उसकी स्थलबद्ध रिथति से प्रभावित है नेपाल एक स्थलबद्ध, कमजोर अर्थव्यवस्था और अस्थिर राजनीतिक माहौल वाला देश रहा है, जिसे आर्थिक रूप से किसी दूसरे देश से मदद मिलती रही है और वह उसे स्वीकार भी करता है।

Keywords
नेपाल भारत स्थलबद्ध राज्य आर्थिक संबंध
Statistics
Article View: 770