सांख्य-योग दर्शन परिभाषा डेटाबेस एवं ऑनलाइन खोज
| Vol-3 | Issue-11 | November 2018 | Published Online: 10 November 2018 PDF ( 906 KB ) | ||
| DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.1934632 | ||
| Author(s) | ||
अञ्जु
1;
चन्द्र, सुभाष
2
|
||
|
1पीएच.डी. (शोधार्थी), संस्कृत विभाग, कला संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, भारत 2सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग, कला संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, भारत |
||
| Abstract | ||
ऑनलाइन सांख्य-योग दर्शन परिभाषा डेटाबेस विकास एक शोध के रूप में प्रारम्भ किया गया जिसका उद्देश्य हिंदी माध्यम से सांख्य-योग दर्शन परिभाषा डेटाबेस एवं खोज सिस्टम का विकास करना है । क्योंकि सांख्य-योग दर्शन परिभाषा के लिये कोई भी ऑनलाइन डेटाबेस अभी तक उपलब्ध नही है । जिससे प्रयोगकर्ता ऑनलाइन पारिभाषिक शब्दों को खोज सकें । अभी तक इस डेटाबेस में सांख्य दर्शन के कुल 100 तथा योग के कुल 295 तकनीकी शब्दों को शामिल किया गया हैं । इनमें वृद्धि भी की जा रही है । इनका संकलन सांख्य एवं योग दर्शन के मूल एवं भाष्य ग्रन्थों के आधार पर किया गया है । यह सिस्टम http://cl.sanskrit.du.ac.in/SankhyaYoga पर ऑनलाइन उपलब्ध है । भारतीय दार्शनिक परंपरा को सिद्धान्तवादी आस्तिक और नास्तिक दो रूपों में विभाजित करते हैं । जिनमें से वेद को आधार स्वीकार करने वाले छः आस्तिक दर्शन हैं – पूर्वमीमांसा, वेदान्त, सांख्य, योग, न्याय एवं वैशेषिक । इनके विपरीत बौद्ध, जैन तथा चार्वाक नास्तिक दर्शन की श्रेणी में आते हैं । विभिन्न दर्शनों की अपनी एक विशिष्ट पारिभाषिक शब्दावली होती हैं । इनके सम्यक् ज्ञान के बिना इनमें प्रवेश पाना कठिन होता है । अतः इन पारिभाषिक शब्दों के ज्ञान हेतु विद्वानों ने विभिन्न दर्शनों से सम्बन्धित पारिभाषिक शब्दों पर बहुशः कार्य किये हैं । सूचना प्रौद्योगिकी के आधुनिक युग में स्मार्ट फोन तथा इन्टरनेट के कारण आज जनसामान्य तत्काल सूचनायें प्राप्त करने का इच्छुक है । भारत सरकार ने भी डिजिटल इण्डिया के सन्देश के फलस्वरूप ऑनलाइन सेवाओं का वर्द्धन किया है । यह सिस्टम इस उद्देश्य को भी पूरा करता है । इस शोधपत्र का उद्देश्य सांख्य-योग दर्शन के पारिभाषिक शब्दों के लिये वेब आधारित ई-सिस्टम का प्रदर्शन करना है । |
||
| Keywords | ||
| सांख्य-योग दर्शन, सांख्य-योग दर्शन के पारिभाषिक शब्द, परिभाषा कोश, ऑनलाइन सर्च, ई-ग्लॉसरी । | ||
|
Statistics
Article View: 1040
|
||


