मीडिया की चाल, चरित्र और चेहरे का विश्लेषण

Vol-2 | Issue-10 | October 2017 | Published Online: 30 October 2017    PDF ( 158 KB )
Author(s)
Naveen Pal 1; Dr. Bhupendra Singh Raghuvansi 2

1Research Scholar, Mass Comm, OPJS University-Churu Rajasthan

2Research Guide, Assistant Professor-Mass Comm (OPJS University-Churu Rajasthan

Abstract

ई-समाचारपत्रों का मुखपृष्ठ केवल समाचारों के लिंक प्रदान करने वाले पृष्ठ की भूमिका निभाता है। विस्तृत समाचारों को मुखपृष्ठ पर कोई स्थान नहीं दिया जाता है। नये माध्यम ने जिस चमत्कारिक ढंग से पूरे मीडिया परिदृश्य को प्रभावित किया है, पूरी दुनिया में विद्वानों ने इसे मीडिया के भविष्य के रूप में स्वीकार करना आरंभ कर दिया है। भारत में पिछले एक दशक के दौरान आॅनलाइन पत्रकारिता ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एक तरफ, इंटरनेट का विस्तार तेजी से हो रहा है तो दूसरी तरफ, भारतीय ई-समाचारपत्र निरंतर अपनी बनावट और सामग्री को बेहतर बना रहे हैं जबकि शिक्षण संस्थानों में इस विषय पर शोध अभी शैशवावस्था में है। ई-समाचारपत्रों के आरंभ से ही पश्चिम में इनकी विशेषताओं और स्वरूप पर शोध आरंभ हो चुके थे। ये शोध इनकी प्रसार संख्या बढ़ाने और मौलिक बिजनेस माॅडल को विकसित करने, पाठक अनुकूल डिजाइनिंग और इंटरएक्टिविटी को जांचने तथा ई-समाचारपत्रों की अंतर्वस्तु का विश्लेषण करने के दृष्टिकोण से हुए है। एशियाई देश चीन, जापान, दक्षिण कोरिया भी ई-समाचारपत्रों से जुड़ी शोध में पीछे नहीं रहे।

Keywords
मीडिया, ई-समाचारपत्र, कंप्यूटर, संचार, वेब डिजाइनिंग, नया माध्यम
Statistics
Article View: 460