भारत: बांग्लादेश व्यापार (2014-2019)

Vol-4 | Issue-01 | January 2019 | Published Online: 20 January 2019    PDF ( 190 KB )
Author(s)
प्रिया कुमारी 1

1शोधार्थी, राजनीति विज्ञान विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार- 846004

Abstract

वास्तव में भारत और देश बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग की नींव तभी पड़ गई थी जब 1971 में भारत ने बांग्लादेश राष्ट्र का समर्थन करते हुए उसकी सहायता हेतु शांति सेना भेजी थी। उसी का परिणाम था कि दोनों की बीच एक प्रकार के भावनात्मक संबंध का उदय हुआ। किसी भी देश के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उसके पड़ोसी देशों के साथ उसके रिश्ते हर स्तर पर मजबूत हों। यह मसला एशियाई देशों के लिए और भी जरूरी हो जाता है। 2017 में एक बैठक के दौरान भारत और बांग्लादेश के संबंधों को एक नया आयाम दिया गया और कुल 11 समझौतों तथा 24 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इस प्रकार भारत और बांग्लादेश के संबंधों को और मजबूती मिली।

Keywords
भारत, बांग्लादेश,व्यापार, संधि, समझौता
Statistics
Article View: 413