भारत द्वारा चीनी के निर्यात का एक आलोचनात्मक विश्लेषण (वर्ष 2000 के पश्चात)

Vol-4 | Issue-5 | May 2019 | Published Online: 25 May 2019    PDF ( 600 KB )
Author(s)
दुर्गेश कुमार 1

1शोध छात्र अर्थशास्त्र विभाग (नेहरू ग्राम भारती डीम्ड विश्वविद्यालय कोटवा जमुनीपुर प्रयागराज)

Abstract

चीनी उद्योग ग्रामीण भारत का कृषि आधारित एक महत्वपूर्ण उद्योग है। भारत में चीनी उद्योग ग्रामीण संसाधनों को जुटाकर रोजगार एवं उच्चतर आय परिवहन व संचार सुविधाओं के सृजन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक आर्थिक विकास का केन्द्र बिन्दु रहा है। चीनी वैश्विक स्तर पर उत्पादित व उपभोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण वस्तु है। वैश्विक स्तर पर 123 देशों से अधिक देशों में इसका उत्पादन किया जाता है जिसमें कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत घरेलू उपभोग के रूप में प्रयोग में लाया जाता है और शेष बची हुई चीनी का अन्तर्राष्ट्रीय रूप से व्यापार किया जाता है। भारत विश्व में ब्राजील के बाद चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है तथा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। (Source: United States Department of Agriculture foreign Agriculture Service) चीनी का उत्पादन गन्ने द्वारा होता है। भारत द्वारा विश्व के कुल चीनी का 16 प्रतिशत उत्पादित किया जाता है।

Keywords
चीनी, उद्योग, रोजगार, परिवहन
Statistics
Article View: 324