किशोरियों की जीवन-शैली का उनके निवास के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन

Vol-4 | Issue-02 | February 2019 | Published Online: 20 February 2019 PDF
Author(s)
कु० पूजा 1

1एस०आर०एफ० (शिक्षा शास्त्र), सोबन सिंह जीना कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, भारत

Abstract

प्रस्तुत शोध में वर्णात्मक शोध की सर्वेक्षण प्रविधि के द्वारा माध्यमिक स्तर की ग्रामीण एवं शहरी किशोरियों के जीवन-शैली का अध्ययन किया गया। शोध में उत्तराखण्ड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से स्तरीकृत यादृच्छिक विधि द्वारा 1000 किशोरियों (479 ग्रामीण व 521 शहरी) का चयन किया गया । शोध उपकरण के रुप में स्वनिर्मित जीवन-शैली मापनी (आयाम- स्वास्थ्यढगता, शैक्षिक-उन्मुखता, व्यवसायिक-उन्मुखता, सामाजिक-उन्मुखता, प्रचलन-उन्मुखता, पारिवारिक-उन्मुखता) द्वारा आकडों का संग्रहण किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। शोध के परिणाम के अनुसार, माध्यमिक स्तर की ग्रामीण तथा शहरी किशोरियों की जीवन-शैली के आयाम व्यवसायिक-उन्मुखता, प्रचलन-उन्मुखता, पारिवारिक-उन्मुखता तथा कुल जीवन-शैली में सार्थक अन्तर पाया गया। तथा ग्रामीण तथा शहरी किशोरियों की स्वास्थ्यढगता, शैक्षिक-उन्मुखता तथा सामाजिक-उन्मुखता में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। वहीे मध्यमान के अकों के आधार पर जीवन-शैली के सभी आयामों के सन्दर्भ में शहरी किशोरियों की जीवन-शैली ग्रामीण किशोरियों से बेहतर पायी गयी।

Keywords
किशोरी, ग्रामीण एवं शहरी, स्वास्थ्यढगता, शैक्षिक-उन्मुखता, व्यवसायिक-उन्मुखता, सामाजिक-उन्मुखता, प्रचलन-उन्मुखता, पारिवारिक-उन्मुखता, जीवन-शैली।
Statistics
Article View: 175