उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों की शैक्षिक सन्तुष्टि पर व्यक्तित्व का प्रभावः अध्ययन

Vol-4 | Issue-9 | September 2019 | Published Online: 16 September 2019    PDF ( 207 KB )
Author(s)
शिखा शर्मा 1; प्रो. अजय कुमार शर्मा 2

1शोद्यार्थिनी (शिक्षाविभाग) मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ

2प्रोफेसर शिक्षाविभाग मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़

Abstract

इस शोध पत्र में छात्रों की शैक्षिक सन्तुष्टि पर उनके व्यक्तित्व के प्रभाव का अध्ययन किया गया है जिसमें 400 छात्रों को उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों से लिया गया है। इस अध्ययन को पूर्ण करने हेतु वर्णनात्मक अनुसंधान के अन्तर्गत सर्वेक्षणात्मक शोध विधि का प्रयोग तथा आंकड़ो के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन एवं टी परीक्षण का प्रयोग किया गया। आंकड़ो के संकलन हेतु छात्र शैक्षिक सन्तोष मापनी- डाॅ. अलका गुप्ता एवं व्यक्तित्व मापनी - आई. एस. माथुर, प्रभा भाटिया एवं गीता कपूर द्वारा निर्मित उपकरण का प्रयोग किया गया है। इस शोध के परिणाम बताते हैं कि उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के बहिर्मुखी छात्रों का शैक्षिक सन्तुष्टि स्तर अन्तर्मुखी छात्रों के शैक्षिक सन्तुष्टि स्तर से धनात्मक है

Keywords
माध्यमिक स्तर, शैक्षिक सन्तुष्टि, व्यक्तित्व
Statistics
Article View: 800