स्वैच्छिक संगठन की निर्भया आंदोलन में भूमिका

Vol-3 | Issue-05 | May 2018 | Published Online: 24 May 2018    PDF ( 136 KB )
Author(s)
श्री सत्येन्द्र 1

1असिस्टेंट प्रोफेसर, समाज कार्य विभाग, वनस्थली विद्यापीठ-304022

Abstract

स्वैच्छिक संगठन वे गैर-सरकारी औपचारिक संगठन हैं, जो सामान्यतः स्वेच्छा से सामाजिक बदलाव हेतु कल्याणकारी कार्य सम्पादित करते हैं। स्वैच्छिक संगठन भारतीय परिप्रेक्ष्य में औपचारिक रूप से बहुत बाद में अस्तित्व में आए, लेकिन भारत में स्वैच्छिक कार्य सदैव से विद्यमान रहे भारत में वर्तमान में करीब 12 लाख स्वैच्छिक संगठन सक्रिय हैं, जो अनेक प्रकार की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं।शोधार्थी ने प्रस्तुत अध्ययन में स्वैच्छिक संगठनों के मुख्य अधिकारियों से अनौपचारिक साक्षात्कार किया और स्वैच्छिक संगठनों की निर्भया आंदोलन में भूमिका की सामाजिक आंदोलनों की सैद्धांतिकी के परिप्रेक्ष्य में पड़ताल की है।

Keywords
बलात्कार पीड़िताए स्वैच्छिक संगठन
Statistics
Article View: 707