मलिक मोहम्मद जायसी के पदमावत के प्रमुख नारी पात्र

Vol-4 | Issue-03 | March 2019 | Published Online: 13 March 2019    PDF ( 104 KB )
Author(s)
सुनील कुमार 1
Abstract

मलिक मोहम्मद जायसी का मध्यकालीन साहित्य में अहम् योगदान है। जायसी द्वारा रचित पद्मावत भारतीय प्रेम भावना एवं मसनवी प्रेमकथा के रूप में समन्वित है। जायसी की स्त्रीविषयक दृष्टि की बात करें तो जायसी ने भारतीय समाज की मान्यता के आधार पर ही हस्तिनी, सिंहनी, चित्रिनी और पद्मिनी स्त्रियों का वर्णन किया है। जायसी ने भारतीय संस्कृति के अनुसार स्त्री के शृंगारों का वर्णन पद्मिनी स्त्रियों के संदर्भ में किया है। प्रस्तुत शोधपत्र में पद्मावत के विभिन्न स्त्री पात्रों का वर्णन किया है। जिनमें कुछ मुख्य नारी पात्र हैं व कुछ गौण नारी पात्र में वर्गीकरण करके उनके चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख भी किया है।

Keywords
ऐतिहासिक, पद्मावती, संस्कृति, मध्यकाल आदि।
Statistics
Article View: 949