भूमण्डलीकरण के दौर में अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता अभिवृद्धि पर सूचना तकनीकी का प्रभाव

Vol-4 | Issue-9 | September-2019 | Published Online: 16 September 2019    PDF ( 144 KB )
Author(s)
डॉ० (श्रीमती) गीता सिंह 1

1एसोसिएट प्रोफेसर (बी०एड०), दिग्विजय नाथ पी०जी० कालेज, गोरखपुर

Abstract

भूमण्डलीकरण की प्रक्रिया से पूरा विश्व प्रभावित है। इसका प्रभाव प्रत्येक प्रकार की व्यवस्था पर देखा जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था भी इसके प्रभाव से अछूती नहीं है। भूमण्डलीकरण के दौर में आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षा भी अपनी गुणवत्ता सुनिश्च्ति करते हुए अपने को प्रतिस्थापित करने में सक्षम बने एवं अपने निर्दिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो। अध्यापक शिक्षा भी शिक्षा व्यवस्था का एक अविभाज्य अंग है। अतः आवश्यकता है कि अध्यापक शिक्षा अपनी गुणवत्ता में सतत अभिवृद्धि करती रहे। इस बात को ध्यान में रखतेे हुए प्रस्तुत शोध पत्र के अन्तर्गत इस बात का उल्लेख किया गया है कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ एवं भूमण्डलीकरण की प्रक्रिया से गुजरते हुए सूचना तकनीकी के प्रयोग से अध्यापक शिक्षा के गुणवत्ता अभिवृद्धि को सुनिश्चित करना है। सूचना तकनीकी किस प्रकार से अध्यापक शिक्षा के गुणवत्ता अभिवृद्धि में सहायक है इसे विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर समझा जा सकता है जैसे- अध्यापक शिक्षा से संबन्धित नवीन सूचनाओं की त्वरित जानकारी सूचना तकनीकी के जरिए अध्यापक कुशलता में वृद्धि शिक्षण की नवीन प्रविधियों का ज्ञान, शिक्षण सम्बन्धी विभिन्न शिक्षण प्रतिमानों का ज्ञान, विभिन्न प्रकार अनुदेशनात्मक समाग्री के प्रयोग की जानकारी एवं अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में शोध सम्बन्धी दक्षता का विकास सूचना तकनीकी के माध्यम से संभव है।

Keywords
भूमण्डलीकरण, अध्यापक शिक्षा, गुणवत्ता, सूचना तकनीकी
Statistics
Article View: 180