दुर्ग-भिलाई नगरों के कार्यशील महिला परिवारों की जनांकिकी एवं सामाजिक संरचना: एक भौगोलिक अध्ययन
| Vol-6 | Issue-06 | June-2021 | Published Online: 15 June 2021 PDF ( 485 KB ) | ||
| DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2021.v06.i06.022 | ||
| Author(s) | ||
शिवेन्द्र बहादुर
1
|
||
|
1शोध छात्र, भूगोल अध्ययनशाला, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.) |
||
| Abstract | ||
प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य उद्देश्य, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग-भिलाई नगरों के कार्यशील महिला परिवारों की जनांकिकी एवं सामाजिक संरचना का अध्ययन करना है। यह अध्ययन पूर्णतः प्राथमिक आँकडों पर आधारित है। जुड़वा नगरों में कार्यशील महिला परिवारों के जनांकिकी एवं सामाजिक संरचना की जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यिक प्रतिरूप को दृष्टिगत रखते हुए उद्देश्य पूर्ण दैव निदर्शन विधि के आधार पर विभिन्न कार्यों में संलग्न कार्यशील महिलाओं एवं उनके परिवारों से सम्बंधित जानकारियाँ साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से प्राप्त की गई। इस प्रकार दोनांे नगरों से कुल 1202 कार्यशील महिलाओं एवं उनके परिवारों से जानकारी प्राप्त की गई। अध्ययन की विषय-वस्तु के आधार पर चयनित कार्यशील महिला परिवारों की जनांकिकी एवं सामाजिक संरचना का पृथक-पृथक परिकलन किया गया। चयनित कार्यशील महिला परिवारों की जनांकिकी संरचना के तहत जनसंख्या, आयु एवं लिंग संरचना, लिंगानुपात एवं सामाजिक संरचना के तहत परिवार का प्रकार, परिवार का आकार, जाति संरचना, वैवाहिक संरचना, साक्षरता स्तर एवं शैक्षणिक स्थिति को विश्लेषित किया गया है। सांख्यिकीय विश्लेषण में कार्यशील महिला परिवारों में निर्भरता अनुपात (क्त्) का विश्लेषण किया गया है। |
||
| Keywords | ||
| दुर्ग-भिलाई नगर, जनांकिकी संरचना, सामाजिक संरचना, निर्भरता अनुपात। | ||
|
Statistics
Article View: 376
|
||


