दुर्ग – भिलाई नगरों की कार्यशील महिलाओं की मासिक आय स्तर तथा पारिवारिक आय में आर्थिक सहभागिता का स्थानिक एवं कालिक विश्लेषण

Vol-6 | Issue-07 | July-2021 | Published Online: 15 July 2021    PDF ( 246 KB )
DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2021.v06.i07.023
Author(s)
शिवेन्द्र बहादुर 1

1शोध छात्र, भूगोल अध्ययनशाला, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.) 492010

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य उद्देश्य, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग - भिलाई नगरों की कार्यशील महिलाओं की मासिक आय स्तर तथा पारिवारिक आय में आर्थिक सहभागिता का स्थानिक एवं कालिक विश्लेषण करना है। इन नगरांे की कार्यशील महिलाओं के विस्तृत अध्ययन हेतु उद्देश्य पूर्ण दैव निदर्शन विधि के आधार पर विभिन्न कार्यों में संलग्न कार्यशील महिलाआंे से संबंधित जानकारियाँ साक्षात्कार एवं अनुसूची के माध्यम से प्राप्त की गई। इस प्रकार दोनों नगरांे से कुल 1202 कार्यशील महिलाओं से जानकारी प्राप्त की गई। प्रस्तुत शोध पत्र में तथ्यों एवं आँकड़ों को सरलता से समझने योग्य एवं बोधगम्य बनाने हेतु आवश्यकतानुसार उपयुक्त आरेखीकरण विधि का प्रयोग किया गया है।

Keywords
मासिक आय स्तर, पारिवारिक आय, आर्थिक सहभागिता।
Statistics
Article View: 408