जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसंचार साधनों की भूमिका

Vol-6 | Issue-04 | April-2021 | Published Online: 15 April 2021    PDF ( 126 KB )
DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2021.v06.i04.023
Author(s)
डाॅ. सतीश कुमार मीणा 1

1शोधार्थी

Abstract

भारतीय संविधान में विभिन्न राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया गया है कि सरकार अपने राज्य की भौगोलिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार जनता के लिए योजनायें बनाये। राज्य सरकार जनता के कार्यों को करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के जरिये सैकड़ों योजनायें, नीतिया और कार्यक्रम संचालित करती है। इन सभी कार्यों को करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के विभाग आम जनमानस के लिए लोक कल्याणकारी योजनायें बनाते है और उसको धरातल पर उतारने के प्रयास करते है। सरकार के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रम को प्रचारित-प्रसारित करते है लेकिन सरकार का सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग का मुख्य कार्य ही सरकारी की सभी संचालित योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करना है, जिससे आम जनता उस योजना का लाभ उठा सके। सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग प्रचार प्रसार के लिए संचार के तमाम साधनों का प्रयोग करती है जिसमें समाचार पत्र, आकाशवाणी, टीवी चैनल, वेब पोर्टल आदि है। इन सभी प्रचार माध्यमों का जनमानस के उपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सूचना विभाग प्रत्येक जनसंचार माध्यमों में सरकारी नीतियों और योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के प्रयास करता है।

Keywords
समाचार पत्र, योजना, जनकल्याणकारी, जनसंचार, लोकसम्पर्क।
Statistics
Article View: 425