गर्भावस्था में स्वास्थ्य से संबंधित अपनाई जानेवाली सावधानियाँ

Vol-2 | Issue-12 | December 2017 | Published Online: 31 December 2017    PDF ( 130 KB )
Author(s)
डाँ. कुमारी माधवी 1

1(एम.ए., पी-एच.डी.) गृहविज्ञान एल.एन.एम.यू., दरभंगा (बिहार)

Abstract

गर्भावस्था के दौरान गर्भणी के लिए पोषणयुक्त संतुलित आहार की समुचित उपलब्धता आवश्यक होती है। क्योंकि इस अवधि में न केवल गर्भणी का स्वास्थ्य अपितु उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण का समुचित पोषण संतुलित आहार पर ही निर्भर करता है। स्वास्थ्य से संबंधित अनेकानेक सुझाव, सलाह और सावधानी के उपायों के लिए गर्भणी का इस अवस्था में चिंतनशील होना सामान्य बात है। इसके लिए वह न केवल अपने नजदीकी चिकित्सक के संपर्क में रहती है अपितु सगे-संबंधियों, इष्ट मित्रों से भी संपर्क में रहकर विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त सूचना एवं जानकारी का अनुसरण करती है। हालांकि, ये सूचनायें और जानकारी कभी-कभी संशय, विरोधाभासी भी होते जाते हैं जिसके कारण गर्भणी को अपने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अन्ततः जिसका कुप्रभाव उत्तरोत्तर उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अतः प्रस्तुत शोध आलेख में गर्भावस्था के दौरान गर्भणी द्वारा बरती जानेवाली उचित और आवश्यक सावधानियों का विश्लेषण किया जाना समीचीन है।

Keywords
संतुलित आहार गर्भावस्था
Statistics
Article View: 373