कार्यशील महिलाओं के कार्यकारी असंगतियों के कारण एवं प्रभाव: दुर्ग-भिलाई नगरों के विशेष संदर्भ में एक भौगोलिक अध्ययन

Vol-4 | Issue-7 | July 2019 | Published Online: 15 July 2019    PDF ( 705 KB )
Author(s)
शिवेन्द्र बहादुर 1

1शोध छात्र, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन में दुर्ग-भिलाई नगरों के कार्यशील महिलाओं कीकार्यकारी असंगतियों के कारण एवं प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। महिलाओं के कार्यिक प्रतिरूप को दृष्टिगत रखते हुए उद्देश्य पूर्ण दैव निदर्शन विधि के आधार पर विभिन्न कार्यों में संलग्न कार्यशील महिलाओं से संबंधित जानकारी साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से प्राप्त की गई। कार्यशील महिलाओं से उसके कार्यस्थल यथा- शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, दुकानों, निर्माण स्थलों, गंदी बस्तियों में जा कर सूचनाएँ प्राप्त की गई। इस प्रकार दोनांे नगरों से कुल 1202 कार्यशील महिलाओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर विश्लेषण कर निष्कर्ष प्राप्त किया गया।

Keywords
दुर्ग-भिलाई नगर, कार्यशील महिलाएँ, कार्यकारी असंगतियाँ, कार्यिक प्रतिरूप।
Statistics
Article View: 901