उज्जैन जिले की माल सड़क परिवहन व्यवस्था का विश्लेषणात्मक अध्ययन- कृषक संतुष्टि के विशेष सन्दर्भ में

Vol-3 | Issue-04 | April 2018 | Published Online: 02 April 2018    PDF ( 219 KB )
Author(s)
विनोद कुमार देवड़ा 1

1पीएच.डी. शोधार्थी शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ए उज्जैन (म.प्र.)

Abstract

उज्जैन जिले में कृषकों को कृषि उपज के विक्रय हेतु एवं कृषि आदानों की पूर्ति हेतु माल सड़क परिवहन व्यवस्था के उपयोग की आवश्यकता होती है। कृषि कार्य के लिए परिवहन सुविधा के विकास हेतु पंजीकृत ट्रैक्टर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। माल की उपज में वृद्धि के साथ परिवहन हेतु वाहनों की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। प्रस्तुत शोध में विभिन्न प्रकार की उपलब्ध सड़कों के प्रति कृषकों की संतुष्टि संबंधी अभिमत से पता चलता है कि अधिसंख्य कृषक माल सड़क परिवहन व्यवस्था के अधिकतम पहलुओं के प्रति संतुष्ट है तथा समय पर उपज परिवहन के लिए साधन सुलभ होने के प्रति भी कृषक संतुष्टि भी सकारात्मक है फिर भी उपज विक्रय के दौरान किसानों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें मुख्यतः बढ़ता किराया व ईंधन का मूल्य, सड़कों के रखरखाव की कमी, अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, उपज निलामी व तुलाई में देरी आदि समस्या है अतः सम्यक समाधान हेतु परिवहन व्यवस्था में समुचित सुधार आवश्यक है।

Keywords
माल-सड़क-परिवहन-व्यवस्था, कृषि-उपज-विपणन, कृषक-संतुष्टि।
Statistics
Article View: 944