उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर का उनके विद्यालय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन
| Vol-4 | Issue-04 | April 2019 | Published Online: 15 April 2019 PDF ( 199 KB ) | ||
| Author(s) | ||
| डा0 नीलम कुमारी 1; बृजपाल सिंह 2 | ||
|
1असि0प्रो0, शिक्षा संकाय, एस0एस0जे0 कैम्पस, अल्मोडा, कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल 2शोधार्थी, शिक्षा संकाय, एस0एस0जे0 कैम्पस, अल्मोडा, कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल |
||
| Abstract | ||
प्रसन्नता महसूस करना बहुत आसान है और वर्णन करना मुश्किल है। प्रसन्नता केवल सकारात्मक सोच रखने और जीवन का आनंद लेने से प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान समय में विश्व के सभी देशों में आज विकास के पथ पर एक दूसरे से आगे निकल जाने की होड़-सी मची है, और इसके लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। शिक्षा विकास की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संसाधनों को एकत्रित करने का कार्य शिक्षा द्वारा किया जाता है। मानव विकास में शिक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है किन्तु वर्तमान समय में शैक्षिक संस्थाओं में विद्यार्थियों का जीवन तनाव, चिन्ता और निराशा आदि से भरा हुआ है, जोकि उनके द्वारा अनुशासनहीनता, आक्रमकता आदि के रूप में परिलक्षित होता है। वर्तमान शोध में शोधार्थी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर को जानने हेतु अध्ययन का चयन किया। अध्ययन का उददे्श्य उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के प्रसन्नता स्तर का उनके निवास स्थान एंव विद्यालय वातावरण के संदर्भ में अध्ययन करना है। अध्ययन हेतु सर्वेक्षण विधि का चयन किया गया है। न्यादर्श के रूप में यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा अल्मोडा जनपद के 6 विकासखण्डों के अन्र्तगत 25 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से 546 ग्रामीण तथा 304 शहरी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रस्तुत प्रदत्तों के विश्लेषण हेतु पिर्यसन सहसम्बंध गुणांक का प्रयोग किया गया है। निष्कर्ष में पाया गया कि उच्चतर माध्यमिक स्तर पर प्रसन्नता स्तर एवं विद्यालय वातावरण के आयाम संज्ञानात्मक प्रोत्साहन, सृजनात्मक उदद्ीपन एवं अनुमोदन में सार्थक धनात्मक सह-सम्बंध तथा अस्वीकृति में सार्थक ऋणात्मक सह-सम्बंध पाया गया है। प्रसन्नता स्तर एवं विद्यालय वातावरण के आयाम स्वीकृति एवं नियंत्रण के मध्य सार्थक सह-सम्बंध नहीं पाया गया है। |
||
| Keywords | ||
| प्रसन्नता स्तर एवं विद्यालय वातावरण। | ||
|
Statistics
Article View: 202
|
||

