अम्बिकापुर एवं जगदलपुर नगर के कार्यशील महिलाओं की स्वास्थ्य दशा एवं स्वास्थ्य स्तर का भौगोलिक विश्लेषण

Vol-6 | Issue-02 | February-2021 | Published Online: 14 February 2021    PDF ( 333 KB )
DOI: https://doi.org/10.31305/rrijm.2021.v06.i02.006
Author(s)
योगेन्द्र कुमार 1; डाॅ. सरला शर्मा 2

1शोध छात्र, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.)

2प्रोफेसर, भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.)

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातिय क्षेत्रों के अम्बिकापुर एवं जगदलपुर नगरों की कार्यशील महिलाओं के स्वास्थ्य दशा का अध्ययन अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक बीमारी के आधार एवं स्वास्थ्य स्तर का अध्ययन विभिन्न बीमारियों के प्रकार के आधार पर भार प्रदान कर सयुंक्त भार सूचकांक ज्ञात कर भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण किया गया हैै। दोनों नगरों की कुल चयनित कार्यशील महिलाओं के कार्यिक संरचना को दृष्टिगत रखते हुए, उद्देश्य पूर्ण दैव निदर्शन विधि द्वारा साक्षत्कार अनुसूची के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी का विश्लेषण कर कार्यशील महिलाओं की स्वास्य दशा एवं स्वास्थ्य स्तर की स्थिति का विश्लेषण किया गया।

Keywords
अम्बिकापुर एवं जगदलपुर नगर की कार्यशील महिला, स्वास्थ्य दशा, स्वास्थ्य स्तर।
Statistics
Article View: 333