सीकर जिले की भौगोलिक स्थिति, धरातलीय स्वरूप, भूगर्भिक संरचना, अपवाह तन्त्र, मिट्टी, जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पतिः एक अध्ययन

Vol-4 | Issue-02 | February 2019 | Published Online: 10 February 2019    PDF ( 251 KB )
Author(s)
Rahul Sharma 1

1Student, M. A., Deptt. of Geography, Rohtash Degree College, Ateli, Haryana (India)

Abstract

सीकर जिला राजस्थान के उत्तरी-पूर्वी भाग में 27021‘ से 28012‘ उत्तरी अक्षांश तथा 74044‘ से 75025‘ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 432.31 मीटर के लगभग है। इसके उत्तर में झुन्झुनू, उत्तर-पश्चिम में चूरू, दक्षिण-पश्चिम में नागौर और दक्षिण-पूर्व में जयपुर जिले की सीमाएं लगती हैं। जिले का उत्तर-पूर्वी कोना हरियाणा राज्य के महेन्द्रगढ़ जिले से लगा हुआ है। वृहद् राजस्थान में विलय के पश्चात सीकर को एक अलग जिला बनाया गया। सीकर जिला 7742 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है जो कि राज्य के कुल क्षेत्रफल का 2.32 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य में जिले का 19 वां स्थान है। जिले में कुल 1004 ग्राम हैं। प्रशासनिक दृष्टि से जिला 3 उपखण्डों-सीकर, नीमकाथाना एवं फतेहपुर तथा तहसीलों -सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढद्व, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना एवं 8 खण्डों - धोद, पिपराली, फतेहपुर, खण्डेेला, लक्ष्मणगढ़ दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर एवं नीमकाथाना में विभक्त किया गया है। सीकर जिले की जलवायु शुष्क हैं। गर्मी में अधिकतम तापमान 480ब् सर्दी में न्यूनतम तापमान 100ब् से जमाव बिन्दु तक होता है। सीकर जिले की औसत वर्षा 466 मि.मि है। जिले का औसत तापमान 230 तथा औसत सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 56 प्रतिशत रहती है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार सीकर जिले की कुल जनसंख्या 26,77,737 है। इसमें 51.45 प्रतिशत पुरूष तथा 48.55 प्रतिशत स्त्रियां हैं। जिले में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 16.01 प्रतिशत व अनुसूचित जाति की जनसंख्या 3.10 प्रतिशत है। जिले की साक्षरता 71.19 प्रतिशत है।

Keywords
प्राकृतिक वनस्पति, धरातलीय स्वरूप, भौगोलिक स्थिति
Statistics
Article View: 2140