मल्टीमीडिया उपागम के प्रयोग के प्रति शिक्षकों के रुझान का तुलनात्मक अध्ययन

Vol-3 | Issue-10 | October 2018 | Published Online: 10 October 2018    PDF ( 166 KB )
Author(s)
ज्योति पाल 1; डॉ. संस्मृति मिश्रा 2

1सहायक प्राध्यापक, सैम कॉलेज, भोपाल

2क्रिस्प भोपाल

Abstract
शिक्षा में आई.सी.टी. के बढ़ते प्रभाव के कारण क्रमशः परम्परागत शिक्षण विधियों के स्थान पर मल्टीमीडिया उपागम की चर्चा की जाने लगी | मल्टीमीडिया विभिन्न प्रकार के डिजिटल मिडिया का संयोजन है, जिसमे दृश्य, श्रव्य, एनीमेशन, वीडियो का एकीकृत बहुसंवेदी प्रस्तुतिकरण होता है प्रस्तुत शोध पत्र में मल्टीमीडिया उपागम के प्रयोग के प्रति रुझान के अध्ययन के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल के तथा म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सत्र 2017-18 के 20-20 शिक्षकों को चयनित किया है | सांख्यिकी विवेचना के आधार पर यह परिणाम प्राप्त हुआ कि प्रयोगात्मक एवं नियंत्रित समूह में कोई सार्थक अंतर नहीं प्राप्त हुआ | प्रौद्योगिकी का नवीन उपागम है मल्टीमीडिया |  प्रस्तुत शोध पत्र मल्टीमीडिया उपागम के प्रति शिक्षकों के रुझान का तुलनात्मक अध्ययन करने का विनम्र प्रयास है |  

 

Keywords
मल्टीमीडिया उपागम, अधिगम स्तर
Statistics
Article View: 1843