जाॅन डीवी के शैक्षिक दृष्टिकोण की प्रासंगिकता

Vol-4 | Issue-04 | April 2019 | Published Online: 15 April 2019    PDF ( 153 KB )
Author(s)
डाॅ रम्भा कुमारी 1

1व्याख्यता- करीम सिटी काॅलेज, जमशेदपुर , झारखण्ड

Abstract

जाॅन डीवी 20 वीं शताब्दी के एक अत्यंत महान प्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक और शिक्षा शास्त्री थे। अपनी प्रयोगवादी शिक्षा के द्वारा उन्होंने केवल अमेरिका की शिक्षा को ही नहीं वरन् सारे विश्व की शिक्षा पद्धितियों को प्रभावित किया है। उनका प्रभाव आधुनिक शिक्षा पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ये बाल केन्द्रित शिक्षा के लिए परियोजना, अनुभव, प्रयोगशाला विधियों तथा प्रगतिशील विद्यालय को प्राथमिकता दिए। इन्होंने शिक्षा को आजीवन चलने वाली ऐसी प्रक्रिया माना है। ये वैयक्तिकता का विकास सामाजिक वातावरण में करने पर बल दिए है।

Keywords
दार्शनिक शिक्षा शास्त्री प्रयोगवादी शिक्षा
Statistics
Article View: 757