उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के सन्दर्भ में निर्देशन-आवश्यकताओं का अध्ययन
| Vol-4 | Issue-04 | April 2019 | Published Online: 15 April 2019 PDF ( 173 KB ) | ||
| Author(s) | ||
| डाॅ0(श्रीमती) ममता अरोरा 1; सुरेन्द्र पाल 2 | ||
|
1विभागाघ्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज-शान्तिकुंज, हरिद्वार 2शोधार्थी, शिक्षाशास्त्र विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज-शान्तिकुंज, हरिद्वार |
||
| Abstract | ||
वर्तमान शोध अध्ययन का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के सन्दर्भ में शारीरिक क्षेत्र में निर्देशन-आवश्यकता का तुलनात्मक अध्ययन करना, उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के सन्दर्भ में सामाजिक क्षेत्र में निर्देशन-आवश्यकता का तुलनात्मक अध्ययन करना, उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि के सन्दर्भ में मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में निर्देशन-आवश्यकता का तुलनात्मक अध्ययन करना है। इस शोध में वर्णानात्मक अनुसंधान विधि के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत शोध के न्यादर्श हेतु जिला हरिद्वार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सरकारी एवं गैर-सरकारी 600 विद्यार्थियों का यादृच्छिक न्यादर्श प्रविधि की लाटरी विधि के द्वारा चयन किया गया। प्रदत्तो का विश्लेषण करने के लिए मध्यमान, मानक विचलन एवं एफ परीक्षण का प्रयोग किया गया है। शोध परिणामों में उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शारीरिक, सामाजिक व मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में निर्देशन-आवयश्कता में सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। शैक्षिक उपलब्धि के सन्दर्भ में शारीरिक व मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में सार्थक अन्तर पाया गया है। प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थियों में निर्देशन की अधिक आवश्यकता पायी गयी है परन्तु शैक्षिक उपलब्धि और सामाजिक क्षेत्र में सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। विद्यालय के प्रकार एवं शैक्षिक उपलब्धि की अन्तःक्रिया का शारीरिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में निर्देशन-आवयश्कता में सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। |
||
| Keywords | ||
| उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थी, शैक्षिक उपलब्धि एवं निर्देशन आवश्यकताएं। | ||
|
Statistics
Article View: 245
|
||

