अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत का समावेशी योगदान

Vol-5 | Issue-01 | January 2020 | Published Online: 16 January 2020    PDF ( 160 KB )
DOI: https://doi.org/10.5281/zenodo.3784785
Author(s)
निखिल चतुर्वेदी 1

1महाराज विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय, जयपुर

Abstract

भारत और अफगानिस्तान आपस में गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध साझा करते हैं। 2011 में हुए रणनीतिक साझेदारी समझौते ने देशों के बीच के रिश्ते को और मजबूती दी जो कि अफगानिस्तान का 1979 में हुए सोवियत आक्रमण के बाद पहला ऐसा समझौता है। इस समझौते पर हस्ताक्षर के वक्त सैन्य सहयोग पर भी सहमती बनी जिससे अफगान सुरक्षा बलों को भारतीय सैनिकों की तरफ से ट्रेनिंग दी जा रही है। भारत द्वारा निर्मित अफगानिस्तान का संसद भवन, सलमा डैम, सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अफगानिस्तान के निमरोज राज्य में देलाराम से जेरांज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण इत्यादि कार्यों के जरिए अफगानिस्तान के पुनर्निमार्ण कार्यों में मदद कर रहा है।

Keywords
भू-आबद्ध, लघु विकास परियोजना, पुनर्निर्माण, सलमा डैम, रणनीतिक साझेदारी समझौता, सम्प्रभुता, लोकतंत्र, सिविल सोसायटी।
Statistics
Article View: 618