समेकित मीडिया एवं वर्तमान परिदृश्य: सामान्य विश्लेषण

Vol-3 | Issue-03 | March 2018 | Published Online: 30 March 2018    PDF ( 125 KB )
Author(s)
एकता 1

1शोधार्थी, हिन्दी विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय (पंजाब)

Abstract

नई दिल्ली डिजिटल संचार तकनीक विश्व को अपने मोहपाश में बांध रही है। उपभोक्ता की जादुई थैली में आवाज, चित्र, आंकड़े एक साथ उपलब्ध होने लगे है। परन्तु केवल तकनीकी से ही हमारा सरोकार नहीं है। तकनीकी से दबे पैर आ रहे व्यापक सामाजिक बदलावों की समसामयिक पड़ताल जरूरी है। नई तकनीकी और दिन व दिन उसका बढ़ता प्रचलन लोगों, देशों, संस्कृतियों और यहां तक कि हमारे अनुभवों, आकांक्षाओं और देखने के नजरिये को भी बदल रहा है। प्रस्तुत शोधपत्र तकनीकी के जरिए हो रहे सामाजिक परिवर्तनों की थाह लेने का एक गंभीर और ईमानदार प्रयास है। बीते दो दशकों में टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में बड़ी तेजी से बदलाव देखा गया है और इसके परिणाम स्वरूप विभिन्न संचार माध्यमों के बीच समन्वय स्थापित हुआ है। अब वे समेकित हो रहे है। कन्वर्जेस सूचना प्रौद्योगिकी की एक नवीनतम उपलब्धि है। इस तकनीक में मोबाइल, टेलीफोन, टेलीविजन, रेडियो प्रसारण, वीडियो चित्रों, आॅडियो रिकाॅर्डर तथा कम्प्यूटर नेटवर्क जैसे क्षेत्र आपस में मिलकर एक हो गए है। कन्वजेंस का मूल आधार डिजिटल टेक्नोलाॅजी है। इस तकनीक की अनोखी विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न टेक्नोलाॅजी पर आधारित सामग्री को एक ही माध्यम की सहायता से प्रेषित किया जाता है।

Keywords
समेकित, मीडिया, टेक्नोलाॅजी, डिजिटल, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार।
Statistics
Article View: 250